Placeholder canvas

श्री गणेश-लक्ष्मी पूजन के रहस्य

गुरुदास : परम पूज्य गुरुदेव, दीपावली पर भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी जी के दीवाली पर पूजन का रहस्य क्या हैं?

परम पूज्य गुरुदेव : यह अत्यन्त जिज्ञासापूर्ण प्रश्न है इसके उत्तर को अगर जगत समझ जाए तो सारे कष्ट समाप्त हो जाएंगे। इस जगत को ऋषि-मुनियों ने माया भी कहा है और माया की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी हैं। मां लक्ष्मी नाना-नाना रूपों में प्रकट होती हैं। इस जगत में हमें जो भी प्राप्त हो रहा है, दिख रहा है वह सब मां लक्ष्मी की कृपा से ही है। हम जो भी वस्त्र पहनते हैं, भोजन करते हैं, यज्ञ करते हैं, हवन करते हैं, मकान, शिक्षा आदि जो कुछ भी व्यक्ति के पास है, वह मां लक्ष्मी की कृपा से ही है। इस जगत में जो भी लोग ऊंचे-ऊंचे पदों पर हैं अगर उन पर मां लक्ष्मी की कृपा हटा ली जाए तो वे उसी तरह से हो जाएंगे जैसे किसी पेड़ से जड़ हटा दी जाए।

उक्ति है कि ‘तपो राज, राजो नरक’। जब भी कोई व्यक्ति तप करता है तो उसके फल में उसे राज प्राप्त होता है, धन प्राप्त होता है, सुख प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणपति का ध्यान, पूजन करने से भगवान गणपति विघ्न को हरते हैं। जिस व्यक्ति पर भगवान गणपति की मां लक्ष्मी की कृपा होती हैं उस व्यक्ति के पास, उस देश व समाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती। भगवान राम ने जब पुल का निर्माण किया, तो भगवान श्री राम ने सबसे पहले भगवान गणपति का पूजन किया। फिर भगवान शिव का पूजन किया। जो पहला शिवलिंग बना वह भगवान राम के हाथों रामेश्वर में बनाया गया। भगवान राम ने जो विजय प्राप्त की, वह भगवान गणपति, भगवान शिव और मां लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त की। उन्हें साधन मिले, उनके कई कष्टों का अन्त हुआ और पल-पल पर उनके साथ मां लक्ष्मी, भगवान गणपति और शिव विराजमान थे। आप यह जानकर हैरान होंगे कि आज जो दीवाली मनाई जाती है वह भगवान राम के आगमन से मनाई जाती है पर इस पृथ्वी पर जब राम नहीं आए थे तब भी दीपावली मनाई जाती थी। मां लक्ष्मी का विशेष मंत्र है। जो भी व्यक्ति दीवाली के दिन सूर्य छिपने के बाद इस मंत्र का एक लाख बार उपयोग करेगा उसके घर में कभी धन की कमी नहीं आएगी।

मंत्र : ॐ ह्रीं श्रीं महालक्ष्मायै नमः

जो इस मंत्र का तत्ववेत्ता संत के पास से बीज मंत्र लेकर एक लाख उच्चारण करता है उसे किसी प्रकार की कमी नहीं रहती।

Share:

One Comment

  • vinod vishwakarma May 23, 2023

    any rituals to make happy the god or guru

Post A Comments