Placeholder canvas

नवरात्र के दिनों के अद्भुत रहस्य

गुरुदास : परम पूज्य गुरुदेव, नवरात्र का पुण्य पर्व पूरा विश्व मनाता है। आपने कई बार उल्लेख किया है कि इस पुण्य तिथि का बहुत अधिक महत्व है। इस पुण्य तिथि में हमारा जो व्यवहार है, जो गतिविधियां होती है, उससे रोगों के कारण बनते हैं। नवरात्र के दिनों में कौन-कौन से नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे व्यक्ति अंतः एवं बाह्य दोनों स्थिति में रोगों से मुक्त हो सके।

परम पूज्य गुरुदेव : नवरात्र के दिनों का मानव जगत में महत्वपूर्ण स्थान है। माँ जगदम्बा (दुर्गा) अन्य-अन्य नामों से पुकारी जाती हैं। इस जगत में जो मानव सुखी सम्पन्न, साधन सम्पन्न है उसने किसी-न-किसी जन्म में माँ जगदम्बा की भक्ति अवश्य की है। क्योंकि यह जो पूरा जगत् है वह माँ जगदम्बा की कृपा का ही प्रारूप है।

नवरात्र माँ जगदम्बा के पावन दिवस के रूप में ग्रंथों द्वारा, शास्त्रों द्वारा वर्णित है। इन दिनों का बहुत अधिक महत्व है जिसकी महिमा अनंत-अनंत ग्रंथों में मिलती है। भगवान राम ने, भगवान श्रीकृष्ण ने, भगवान शिव ने, भगवान ब्रह्मा ने तथा सभी देवी-देवताओं ने इसके बारे में महिमा गाई है। भगवान श्रीकृष्ण ने जो स्वयं अवतार थे, अर्जुन को यह उपदेश दिया था कि वह दुर्गा कवच का पाठ करें। महर्षि अर्जुन ने माँ जगदम्बा का तप किया, पूजन-अर्चना की। जिसका उन्हें फल मिला, जिसे समस्त जगत जानता है। राजाओं में अकबर सभी धर्मों का आदर करते थे। अकबर ने भी माँ जगदम्बा को सोने का छत्र चढ़ाया था।

जो व्यक्ति तप करता है, पाठ करता है, मां की आराधना करता है, उसे ही माँ का प्रतिफलन ज्ञात होता है। क्योंकि माँ जगदम्बा में ऐसी शक्ति है कि व्यक्ति चाहे कुछ भी कर सकता है, माँ जगदम्बा के कारण ही लोगों में कुछ करने की प्रेरणा के भाव का जन्म होता है।

जो व्यक्ति नवरात्र के दिनों में मांस, मछली, प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करता है। जो व्यक्ति नवरात्र के दिनों में ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करता है। अर्थात् इन नौ दिनों में विधि-विधान से पूजन करता है उस पर पूरे साल भर माँ जगदम्बा की कृपा बनी रहती है। अगर कोई इन नौ दिनों के अंदर गलत व्यवहार करता है तो उसे जिंदगी भर के लिए अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। अगर कोई पति-पत्नी इन दिनों में विपरीत आचरण करेंगे तो उनकी गृहस्थी सफल नहीं होगी, दोनों के मध्य तलाक भी हो सकता है। जो व्यक्ति इन दिनों में माँ जगदम्बा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें माँ जगदम्बा हर प्रकार के साधन से सम्पन्न करती है। उन्हें किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता है, ऐसा शास्त्रों में वर्णित है। ये नौ दिन मानव कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Share:

One Comment

  • vinod vishwakarma March 19, 2023

    please guruji i want to keep fast during navratri please tell me the way to keep fast as i want to lead happy and good life

Post A Comments